फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested for stealing, jewelery recovered

Mirzapur News: चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Sun, 23 Jun 2024 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing, jewelery recovered
अहरौरा। घर में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को दो लोगों को कुदारन स्थित शराब ठेका के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से आभूषण और नकद रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

गीता देवी निवासी मीरापुर ने 11 मई की रात घर से आभूषण और नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुदारन शराब ठेका के पास से अरविंद कुमार बनवासी निवासी निवासी फरदहा तथा सनी देओल निवासी भीखमपुर थाना चकिया जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, एक मांग टीका, दो नथिया, दो चेन, छह जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी मेहंदी छल्ला, 4500 रुपये नकद तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में अरविंद कुमार बनवासी और सनी देओल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed