फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two arrested for marrying a minor

नबालिग से शादी करने आए दो पकड़ाए

Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for marrying a minor
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को नाबालिग से शादी की सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम ने देहात कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी की। टीम के पहुंचने से पहले शादी के लिए आए लोग फरार हो गए। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने लायी। साथ ही लड़की और उसके परिवार को भी लेकर आए है। पुलिस मामले में पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

मैनपुरी से कुछ लोग नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए आए थे। इसकी सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी को मिली। उन्होंने देहात कोतवाल विजय चौरसिया के साथ फोर्स के साथ गांव में जाकर दबिश दी। इस दौरान मैनपुरी से शादी करने आए लोग बाजार में सामान लेने गए थे। पुलिस के आने की सूचना पर वे फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। पुलिस और प्रोबेशन विभाग की टीम पकड़े गए लोग और लड़की पक्ष को थाने लेकर आई। देहात कोतवाल ने बताया कि लड़की तीन भाई बहनों में बड़ी है। उसके पिता आटो चालक है। बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 13 वर्ष की लड़की से शादी की सूचना पर छापेमारी की गई। लड़की 15 वर्ष की है। मैनपुरी से लोग शादी करने आए थे। दो लोगों को पकड़ा गया है। शादी करने मैनपुरी से आया लड़का उम्रदराज है। पहलेे भी मैनपुरी से लोग शादी करने आ चुके है। बताया कि जा रहा है कि एक लाख रुपये देकर शादी करने आए थे। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed