फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two accused arrested for misbehaving with the team that went to stop mining

Mirzapur News: खनन रोकने गई टीम से दुर्व्यवहार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for misbehaving with the team that went to stop mining
चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे और कोतवाल अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को वन अधिनियम में वांछित संदीप कुमार और परदेसी निवासी शिकारगंज को गिरफ्तार किया। दोनों ने पिछले दिनों खनन रोकने गई पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था। शुक्रवार को गिरफ्तारी से पहले संदीप ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे, चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह नौ मई को खनन किए जाने की सूचना पर वन क्षेत्र के अलीपुर भांगड़ा गांव में पहुंचे थे। यहां खनन कर रहे एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया था। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवल अर्जुन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि मामले में वांछित संदीप कुमार और परदेसी क्षेत्र में है और कहीं जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर गणेशपुर बंधी के पास बैरिकेट कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक कार आती दिखी। रोकने पर कार का गेट खोलते समय संदीप ने असलहा से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। यह संयोग था कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा के साथ संदीप और परदेशी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed