फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two accused arrested for abetment to suicide

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for abetment to suicide
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के दो आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौतम लहौली निवासी निवासी भैयन यादव (55) का 15 मई को आमघाट रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। मामले में घरवालों की तरफ से किसी के उकसावे में आकर भैयन के आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। भैयन के पुत्र करन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी रविकिशुन और संजीव धन वसूली के लिए उसके पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। धमकी से पिता परेशान रहते थे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या की। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने अर्जुनपुर नहर के पास से दोनों आरोपी रविकिशुन पुत्र दुखी व संजीव कुमार पुत्र रविकिशुन निवासी गौतम लहौली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed