{"_id":"e90fa13ce5cd6fa9a1a8e525521b28ab","slug":"twelve-hours-stranded-people-in-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नटवां रेलवे पुल के नीचे समेत तीन स्थानों पर वाहनों के बिगड़ने एवं टक्कर होने से शुक्रवार को मिर्जापुर-औराई मार्ग पर करीब बारह घंटे तक जाम रहा।
लगभग बीस किलोमीटर लंबे लगे जाम में फंसकर बच्चे से लेकर बूढ़े तक पानी एवं नाश्ता के लिए परेशान दिखे।
उमस भरी गर्मी में प्यास लगने पर जाम में फंसे बच्चे तथा महिलाएं वाहनों से नीचे उतरकर पानी के लिए इधर उधर भटकने लगे। घंटों लगे जाम की सूचना पाकर कटरा तथा चील्ह एवं यातायात पुलिस पहुंची तब जाकर वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ने शुरू हुए।
नटवां रेलवे पुल के नीचे से गुजर रहा एक ट्रक शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक खराब हो गया। जिससे पुल पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
इसी बीच मिर्जापुर औराई मार्ग के पुरजागीर के पास नौ बजे दूसरा ट्रक बिगड़ गया। वहीं इसी मार्ग पर टेढ़वा में एक बस ने कार में टक्कर मार दिया था। जिससे कार सवार बीच सड़क पर गाड़ी रोककर विवाद करने लगे।
विज्ञापन
एक ही मार्ग पर तीन स्थानों पर दो ट्रक बिगड़ने एवं वाहनों के बीच टक्कर होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारंे लगी गई।
इससे नगर के लालडिग्गी से औराई तक लगभग 20 किलोमीटर तक जाम लग गया। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से रात आठ बजे तक इस मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे। जाम के झाम में फंसकर राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।।
उमझ भरी गर्मी में लोग पसीने पसीने हुए। उधर मिर्जापुर औराई मार्ग पर जाम लगने के कारण चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर भी जाम रहा। खबर लगते ही चील्ह, कटरा कोतवाल एवं यातायात प्रभारी जाम को समाप्त करने में पूरे दिन जुटे रहे तब जाकर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू हो पाए।