फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   True to the campaign team

टीम ने जाना अभियान का सच

Wed, 15 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 15 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
True to the campaign team
सफाईकर्मी बनने के लिए की नाला सफाई - फोटो : SELF

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक गांव और गंगा के किनारे बचे गांवों में प्राथमिकता पर शौचालय बनवाया जा रहा है। इसकी मॉनीटरिंग सीधे केंद्र सरकार दिल्ली से कर रही है। स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने सोमवार को टीम जिले में पहुंची। टीम के सदस्यों ने विकास खंड कोन, मझवां, पहाड़ी और छानबे में गंगा किनारे गांव में बने शौचालयों और स्वच्छता अभियान की जांच किया। 


नमामि गंगे के तहत नेशनल लेबल मॉनीटरिंग टीम मंगलवार को जिले में विकास कोन और मझवां में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जांच किया। टीम के कुलदीप सिंह और अंकित शुक्ला ने स्वच्छता की बारीकी से जांच की। विकास खंड कोन के रामपुर, गड़गेड़ी, कोल्हुआ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान की जांच केंद्रीय स्वच्छता टीम ने किया। रामपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में भी स्वच्छता का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


 गंगा किनारे बनवाए गए शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता पर बल दिया। एडीओ पंचायत विनोद कुमार और बीसी विजय प्रताप सिंह, विद्या भूषण, सरिता शुक्ला, वंदना, प्रवीण उपाध्याय, सुरेश कुमार, सुनील तिवारी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार बिंद आदि मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने पहाड़ी और छानबे ब्लॉक में भी शौचालयों की जांच किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मझवां विकास खंड के शिवरानी और बरैनी गांव में भी टीम ने जांच किया। केंद्रीय टीम बुधवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर समीक्षा कर सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed