फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck owner Raju Choubey arrested, broken leg while running

ट्रक मालिक राजू चौबे गिरफ्तार, भागते समय टूटा पैर

Sat, 13 Mar 2021 09:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Truck owner Raju Choubey arrested, broken leg while running
मिर्जापुर। एआरटीओ और ट्रांसपोर्टर के बीच चल रहे विवाद में ऑडियो वायरल होने और दोबारा मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार की रात पुलिस ने ट्रक मालिक राजू चौबे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक शुक्ला और विंध्य ट्रकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार चतुर्वेदी के बीच चल रहे विवाद में शुक्रवार को एआरटीओ ने एक ऑडियो जारी कर आरोप लगाया कि ट्रक मालिक राजू चौबे उनको दुष्कर्म के मामले में फंसाने की साजिश रच रहे। इस संबंध में एआरटीओ ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी। इसके पूर्व राजू चौबे पर कटरा कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजू चौबे का अधिवक्ता के साथ ऑडियो वायरल होने के बाद देर रात कटरा कोतवाली और अन्य थाने की फोर्स दबिश देने उनके पांडेयपुर स्थित आवास पहुंची। पुलिस की दबिश पड़ने पर राजू चौबे भागने की कोशिश में गिर गए। घर में तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उनको छत से गिरफ्तार किया। भागने के प्रयास में उनका पैर टूट जाने के कारण पुलिस ने राजू को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि एआरटीओ द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में राजू चौबे को गिरफ्तार किया गया है। रात में दबिश के दौरान दूसरे की छत पर कूदकर भागने में चोट लगी है, इसलिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed