फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck collapses

पटरा टूटने से ट्रक फंसा

Thu, 26 Oct 2017 12:51 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 26 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck collapses
पटरा टूटने से धंसा ट्रक।
पहले ही दिन भटौली पीपा पुल पर लगाया गया पटरा टूट गया। इससे पुल के निर्माण कार्य में लगा पीडब्ल्यूडी का ट्रक धंस गया। ट्रक के पुल पर फंसते ही आवागमन पर असर पड़ा। हालांकि लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर किनारे से आते जाते रहे। वहीं जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे को जाम से रास्ता बदल कर मुख्यालय पहुंचना पड़ा।  
विज्ञापन

भटौली पीपा पुल निर्माण के बाद मंगलवार का यात्रियों के आने जाने के लिए खोला गया था।  बुधवार से पुल पर चार पहिया वाहनों को आने जाने की अनुमति दी जानी थी लेकिन इससे पहले ही पुल का पटरा टूट गया और उसमें एक ट्रक धंस गया। ग्रामीणों के अनुसार पीपा पुल पर लोक निर्माण विभाग के एक ट्रक पर लदे प्लेट को बिछाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पटरा तोड़कर धंस गया। पुल पर ट्रक फंसते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने कहा कि पुल पर जर्जर पटरे लगाए जा रहे हैं जिसके चलते यह हादसा हो गया। संयोग था कि ट्रक पलट कर गंगा में नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। दो घंटे बाद जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ने जेसीबी बुलवाया ट्रक को निकलवाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो सके। इसके बाद राजातालाब से हाईड्रा बुलाने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed