फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck broke down on Shastri Bridge, traffic jam spread for four km

Mirzapur News: शास्त्री पुल पर ट्रक खराब, चार किमी दूरी तक लगा जाम

Wed, 19 Jun 2024 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Truck broke down on Shastri Bridge, traffic jam spread for four km
चील्ह। शास्त्री पुल पर मंगलवार को ट्रक खराब होने के कारण मिर्जापुर-औराई मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इसके चलते इस प्रचंड गर्मी में जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब चार किमी दूरी तक जाम लगने से उसमें फंसे वाहनों में बैठे लोग परेशान हो गए। शहर को कई जिलों से जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर मंगलवार को ट्रक खराब हो गई। आगे निकलने की होड़ में चार पहिया तथा बाइक सवार बेतरतीब तरीके से जाम में घुसते चले गए। इससे जाम बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। औराई की तरफ चील्ह चौराहा तक और मिर्जापुर की तरफ नटवा पुलिस चौकी तक करीब चार किमी दूरी तक जाम लग गया। सबसे ज्यादा परेशानी जाम में फंसे वृद्ध और बच्चों को हुई। पानी के लिए परेशान कई लोग शास्त्री पुल पर फंसे रहे। कुछ लोग तो वाहन से उतर पर पैदल ही धूप में निकल पड़े। भीषण गर्मी में एक किमी दूरी तय करने में लोगों को काफी समय लग जा रहा था। विंध्याचल दर्शन के लिए आने वाले काफी संख्या में लोग भी जाम में फंसे रहे। सुबह करीब आठ बजे से लगा जाम काफी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे समाप्त हुआ। जाम हटाने में शास्त्री सेतु पुलिस चौकी और चील्ह थाने की पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed