फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Troubled youth jumped into the well and died

परेशान युवक ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान

Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Troubled youth jumped into the well and died
अहरौरा।थाना क्षेत्र के सरिया गांव कि यादव बस्ती में रहस्यमय परिस्थितियों में युवक ने बृहस्पतिवार को कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों तथा ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा औपचारिकता पूरी करने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पारिवारिक विवाद के चलते बृहस्पतिवार की रात सरिया गांव के यादव बस्ती का निवासी नीरज उम्र 16 वर्ष पुत्र बेचू यादव रहस्यमय परिस्थितियों में घर से नाराज होकर निकला तथा पास में ही मौजूद कुएं में छलांग लगा दी। परिजन तथा ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तथा उसको बचाने का प्रयास करते तब तक डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा औपचारिकता पूरी करने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed