{"_id":"64a1c7ee2d3e4a3d7b0eac24","slug":"troubled-by-the-crisis-of-electricity-and-water-the-villagers-came-on-the-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-1856-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिजली-पानी के संकट से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिजली-पानी के संकट से परेशान ग्रामीण सड़क पर उतरे
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। दो दिन से पानी के संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में ग्रामीण खाली डिब्बा और बाल्टी लेकर मिर्जापुर-घोरावल संपर्क मार्ग पर पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणाें ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया।
ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसकी शिकायत विद्युत निगम के संबंधित अधिकारियों से की गई। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। दो दिन से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। बिजली नहीं आने से पानी का संकट पैदा हो गया है। उधर, प्रदर्शन के कारण यातायात जाम होने की सूचना एसडीओ मड़िहान विनय कुमार सिंह को दी गई, लेकिन विद्युत निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थाने में तैनात एक दरोगा ने बलपूर्वक ग्रामीणों के रखे गए बाल्टी व डिब्बों को फेंकना शुरु कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई भी की। पिटाई से आक्रोशित एक बसपा नेता व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी तकरार भी हुई। पिटाई से नाराज ग्रामीण शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए।
सूचना पर मौके पर पहुंचे मड़िहान तहसीलदार फूलचंद यादव ने एसडीओ मड़िहान से मोबाइल फोन पर बात कर जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने को कहा। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय, उपनिरीक्षक विनय कुमार, सुरेश कुमार यादव सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।