फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tricolor yatra taken out with pomp in the district

जिले में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out with pomp in the district
जिले में बृहस्पतिवार को कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बसही सेमफोर्ड स्कूल से नटवां तिराहा, छोटी बसही, लोहिया तालाब, दूधनाथ तिराहा होते हुए बड़ी बसही तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। संयोजक विवेक बरनवाल, सूरज निषाद, महेंद्र मिश्रा व राकेश मौर्य की अगुवाई में निकाली गई यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा रहे। नितिन विश्वकर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अखिलेश अग्रहरि, सुभाष मौर्य, अनिल मौर्य, विनोद निषाद, दिलीप यादव, नंदलाल यादव, भगवान दास आदि शामिल थे। नगर के आर्यकन्या इंटर कॉलेज व एएसजे इंटर कॉलेज से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर एएसजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी, श्रीश श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद थे।
इसी प्रकार सिटी विकास खंड के भेवर करमनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर रीना सत्संगी व अन्य लोग मौजूद थे। अमृत महोत्सव के तहत लालगंज के उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी स्मारक अशोक लाट स्थित कोतवाली परिसर तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान होमगार्ड के जवान तिरंगा यात्रा लहराते हुए तहसील कर्मचारियों के साथ नारे लगाते हुए तहसील से लालगंज बाजार होते हुए कोतवाली परिसर पहुंचे। यात्रा में तहसीलदार शशांक शेखर राय, खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह, सूर्यबली बिंद, भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय, बीईओ परशुराम, श्री नारायण तिवारी, अमरीश गुप्ता, जोखू राम, चंदन तिवारी, मोलइराम, हरेंद्र प्रताप तिवारी , रामअवतार, रामाश्रय, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय, सत्य प्रकाश तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद केसरी सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। शिक्षक विनोद पांडेय, प्रहलाद सिंह, दसराज राम, लाल बहादुर सिंह, रजनीकांत मिश्रा रविंद्र नाथ पांडे, शैलेंद्र सिंह रामकुमार, शशिकांत तिवारी, निशांत कुमार दुबे, शिवसागर जैसल, जगदीश प्रसाद सिंह, अमर बहादुर, संतोष तिवारी, राजेश कुमार मिश्रा, रीता बालकृष्ण, शिव कुमार, गौरव कुमार, सत्यनारायण, हरिओम, भागीरथी, दिलीप, प्रेम कुमार यादव आदि शामिल हुए। इसी क्रम में भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगंज में प्रधानाचार्य राजेश दूबे, रामराज त्रिपाठी, अल्का श्रीवास्तव, प्रीती मिश्रा, सूफिया, आंचल आदि ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद चुनार की तरफ से ं तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें तहसील, पुलिस प्रशासन व नगर के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। तिरंगा यात्रा एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल के नेतृत्व में नगर पालिका के गांधी पार्क से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान के बाद रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed