फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trees laden with mangoes, farmers hope for good income

आम से लदे पेड़, अच्छी आय की किसानों में जगी उम्मीद

Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Trees laden with mangoes, farmers hope for good income
मिर्जापुर। मौसम यदि अनुकूल रहा तो इस वर्ष जिले में भरपूर देशी आम प्राप्त होगी। अधिकांश क्षेत्रों में आम से लदे पेड़ नजर आ रहे हैं। इससे किसानों में भी अच्छी आय की उम्मीद जगी हुई है। बतातें चलें कि पिछले कई वर्षो से शहर की बात कौन करे ग्रामीणांचल में लोग देशी आम के लिए तरस रहे थे। मौसम का प्रकोप तो कहीं अन्य कारणों से सीजन के दौरान देशी आम के दर्शन नहीं हो रहे थे। कुछ पेड़ो में यदि आम नजर भी आ रहे थे तो अचार व खटाई बनाने तक सिमट जा रहे थे। बागवानी पर नजर डालें तो सिटी, छानबे, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, जमालपुर, नरायनपुर समेत अन्य विकास खंड को मिलाकर जिले में कुल 145 हेक्टेयर क्षेत्रफल में छोटे-बड़े आम के बगीचे मौजूद हैं। एक वर्ष के अंतराल में आम के फल वृक्षों में लगते हैं। सीजन के दौरान इधर बीते कुछ वर्षो से आंधी-तुफान व ओलावृष्टि के चलते ऐसे आम के फलों पर ग्रहण लग जाते रहे। उद्यान विभाग की मानें तो सितंबर में फल की तुड़ाई के बाद वृक्षो के पास थाल बनाकर पेड़ की आयु के अनुसार सड़ा गोबर खाद, डीएपी व यूरिया के प्रयोग करें। इससे फसल की अच्छी पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed