{"_id":"65108795e75a2aa91d04c418","slug":"treated-2496-patients-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-6038-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 2496 मरीजों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 2496 मरीजों का किया उपचार
विज्ञापन
विभिन्न सामुदायिक एवं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत आयुष्मान भव: मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें 1029 पुरुष, 1038 महिला व 429 बच्चाें को मिलाकर कुल 2496 मरीजों का उपचार किया गया। लालगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव: मेला में 15 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया तथा 81 मरीजों का उपचार किया गया। ड्रमंडगंज : नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ड्रमंडगंज तथा बेलन बरौंधा में आयुष्मान भव के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में कुल 201 मरीजों का उपचार किया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य ड्रमंडगंज में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बालकृष्ण मिश्र ने 98, बेलन बरौंधा में डा. निर्मल ने 103 मरीजों का उपचार किया। पड़री : प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह के देखरेख में डॉक्टर नन्हेंलाल, सरिता यादव, स्मिता गुप्ता द्वारा 280 मरीजों का उपचार किया गया। जमालपुर : प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को सीएचसी केंद्र पर आयुष्मान भव: के तहत आयोजित आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ चुनार विधायक अनुराग सिंह ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम प्रभारी एम रहमान, डा.अमित मिश्रा एवं डा.विवेक मोहन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू आलोक सिंह, नरसिंह चौहान, दिनेश सिंह, पंकज पटेल आदि रहे। राजगढ : मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश सिंह ने फीता काट कर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। की शुरुआत किया। इस अवसर पर संध्या सिंह, राहुल सिंह समर्जित सोनी आदि रहे।
पटेहरा : प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर आयोजित आयुष्मान मेले में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या, डॉ बृजेश चौधरी, डॉ अमित यादव व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष शुक्ला ने मरीजों का उपचार किया। अहरौरा : सेवा पखवारा कार्यक्रम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भवः का पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने उद्घाटन किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुना।