फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Transformer capacity of Morchaghar substation will increase

मोर्चाघर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता में होगी वृद्धि

Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Transformer capacity of Morchaghar substation will increase
मिर्जापुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के मुख्य अभियंता (सौभाग्य योजना) केके श्रीवास्तव ने शनिवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के उपकेंद्र कछवां व महामलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मोर्चाघर उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय के मोर्चाघर सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्य अभियंता ने कहा कि कछवां महामलपुर व मोर्चाघर उपकेंद्र पर पर्याप्त साफ-सफाई व रख रखाव पाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल लाइन मोर्चाघर सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए 10-10 एमवीए की करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे ओवरलोड की समस्या समाप्त हो जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। इस अवसर पर प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह, उपखंड अभियंता उमेश चंद्र व अवर अभियंता उमेश चौरसिया, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज यादव व अवर अभियंता विनय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed