Mirzapur: विंध्याचल और शहर कोतवाली समेत 13 थानों के थानेदार का ट्रांसफर, देर रात आदेश जारी
मिर्जापुर जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार देर रात 13 थानों के थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। इसमें शहर कोतवाली, देहात कोतवाली, मड़िहान, अदलहाट, अहरौरा और विंध्याचल आदि थाने शामिल हैं।
विस्तार
मिर्जापुर जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार देर रात 13 थानों के थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। इसमें शहर कोतवाली, देहात कोतवाली, मड़िहान, अहरौरा और विंध्याचल आदि थाने शामिल हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षण बालमुकुंद मिश्रा को शहर कोतवाल बनाया गया है। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा को विंध्याचल थाने की कमान सौंपी गई है।
वहीं विंध्याचल थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय को अपराध शाखा विवेचना विंग, देहात कोतवाल बृजेश सिंह को अपराध शाखा विवेचना विंग, मड़िहान थाना प्रभारी शैलेष कुमार राय को देहात कोतवाल बनाया गया है। जमालपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष पड़री, पड़री थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष लालगंज, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सरोज को अपराध शाखा विवेचना विंग से थानाध्यक्ष चील्ह भेजा गया है।
वहीं निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य को पुलिस लाइन से कछवां थानाध्यक्ष, कछवां थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा को अपराध शाखा विवेचना विंग, संजीव कुमार सिंह अपराध शाखा विवेचना विंग से चुनार थाना, चुनार थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन को अपराध शाखा विवेचना विंग, आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना अदलहाट का प्रभारी बनाया।
अदलहाट थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया को मड़िहान थाना प्रभारी, संतनगर थाना प्रभारी रामनरायन राम को जमालपुर थाना, निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन्स से थाना प्रभारी अहरौरा, अहरौरा थाना प्रभारी कुमुदशेखर सिंह को अपराध शाखा विवेचना विंग, चील्ह थानाध्यक्ष समर बहादुर को संतनगर थानाध्यक्ष बनाया है।