फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Training of personnel will start from tomorrow

कल से शुरू होगा कार्मिकों का प्रशिक्षण

Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Training of personnel will start from tomorrow
मिर्जापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में ड्यूटी करने वाले निर्वाचन कार्मिकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 23 से शुरू होगा जो 26 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में 23, 24, 25 व 26 फरवरी को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि पार्टी संख्या के अनुसार प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन 23 फरवरी को प्रथम पाली में एक से 325 तथा दूसरी पाली में 326 से 650, 24 फरवरी को पहली पाली में 651 से 975 तथा दूसरी पाली में 976 से 1300 तक, 25 फरवरी को पहली पाली में 1301 से 1625 तक तथा दूसरी पाली में 1626 से 1950 तक की पार्टी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 26 फरवरी को पहली पाली में 1951 से 2275 तथा दूसरी पाली में 2276 से 2498 तक के पार्टियों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पर 30 मिनट पूर्व पहुंचना होगा। इसमें से 9072 कार्मिकों की आवश्यकता चुनाव में पड़ेगी। साथ ही 10 फीसद अर्थात 907 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed