फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Training given to the released personnel

Mirzapur News: छूटे हुए कार्मिकों काे दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 25 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Training given to the released personnel
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में सोमवार को निकाय चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए छूटे हुए कार्मिकों काे चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उनको बैलेट बाक्स आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रथम चरण के प्रशिक्षण में 57 कार्मिक छूट गए थे। वे प्रशिक्षण में नहीं आए थे। इस पर उनको रविवार को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि यदि वे सोमवार को भी प्रशिक्षण में नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर सोमवार को हुए प्रशिक्षण में सभी कार्मिक शामिल हुए। इसमें अकेले बेसिक शिक्षा विभाग के ही कई खंड शिक्षा अधिकारी शामिल थे। उनको प्रशिक्षण में शामिल होने को कहा गया। प्रशिक्षण में कार्मिकों को बैलेट बाक्स तथा उसे खोलने व बंद करने के साथ ही लाक करने के बारे में जानकारी दी गई। किस प्रकार बैलेट पेपर को मोड़कर बैलेट बाक्स में डालना है, इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed