फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trailer overturns in valley due to brake failure, driver injured

Mirzapur News: ब्रेक फेल होने से घाटी में पलटा ट्रेलर, चालक घायल

Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trailer overturns in valley due to brake failure, driver injured
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में मंगलवार को देर रात अचानक ब्रेक फेल होने से गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रेलर का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया।
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना बारुन के ग्राम गोठौली निवासी 31 वर्षीय चालक राजेश राम मंगलवार को मध्य प्रदेश से ट्रेलर पर गिट्टी लादकर वाराणसी जा रहे थे। रात में ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ के पास अचानक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर लटक गया। इससे राजेश राम घबराहट में ट्रेलर से नीचे कूद गए। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घायल चालक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है। सूचना मिलने के बाद ट्रेलर का मालिक भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed