फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tragic Accidents in Mirzapur Five Dead Truck Crushes Young Man Bike Crashes into Roadside Stone

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसे: पांच लोगों की मौत, ट्रक ने युवक को कुचला; बेकाबू बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई

Fri, 15 May 2026 10:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 15 May 2026 10:30 PM IST
सार

Road Accident: मिर्जापुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। अहरौरा थाना क्षेत्र में दो लोगों ने जान गंवाई, जबकि संतनगर, पड़री और राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। घटनाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tragic Accidents in Mirzapur Five Dead Truck Crushes Young Man Bike Crashes into Roadside Stone
युवक की माैत के बाद बिलख पड़ी महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में शुक्रवार का दिन हादसों का दिन रहा। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक चार थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों को जान चली गई। तीन लोग घायल हो गए। अहरौरा जमुई मार्ग पर सोनबर्षा पुल के पास बहन के ससुराल से लौटते समय गोपाल सिंह की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। अहरौरा के वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह पट्टी कला स्थित दुर्गाजी पहाड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार रोशन विश्वकर्मा की मौत हो गई। 

विज्ञापन


संतनगर के बनकी मोड़ पर अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। इसमें एक अज्ञात की मौत दूसरा घायल हो गया। राजगढ़ के भावां बाजार में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से बालिका शावनी की मौत हो गई। पड़री के भरपुरा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार सुभाष प्रजापति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

बहन की ससुराल से लौटते समय ट्रक को कुचलकर बाइक सवार की मौत
चुनार के नियामतपुर खुर्द निवासी गोपाल सिंह (50) शुक्रवार सुबह अहरौरा के बैरमपुर गांव में बहन के ससुराल से आम लेकर अपने घर लौट रहे थे। सोनबर्षा पुल के पास पहुंचे कि तभी जमुई जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार कर रौंदते हुए चली गई। मौके पर ही बाइक सवार गोपाल सिंह की मौत हो गई। हादसे को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ दुर्घटना स्थल पर जमा हो गई। 

अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ व अहरौरा की पुलिस टीम दुर्घटना स्थल ग्रामीणों को समझा कर शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को बरामद कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वाराणसी से घर लौटते समय बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
सोनभद्र के सरौली रॉबर्ट्सगंज निवासी रोशन विश्वकर्मा (32) अपने साथी सुंदरम के साथ वाराणसी से घर लौट रहा था। जैसे ही पट्टी कला दुर्गा जी पहाड़ के पास पहुंचा कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में घटनास्थल पर ही रोशन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। घायल सुंदरम को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

बेकाबू बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, एक की मौत
संतनगर के पड़रिया कला के गिधनहा मौजा निवासी अवधेश (30) शुक्रवार दोपहर बाइक से फुफेरे साले मनोज (30) निवासी मठहिआ उजारपुर के साथ घर से नौतोरवा ससुराल जा रहे थे। बनकी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। घटना में अवधेश की मौत हो गई साला मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पटेहरा पीएचसी पर ले जाने पर डॉक्टरों ने डॉ राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। 

रेफर के बाद एंबुलेंस के इंतजार में आधे घंटे तक अस्पताल के बेड पर घायल तड़पता रहा। ससुराल से साले की बरात बभनी थपनवा गई थी। बरात से वापस आने के बाद मृतक घर आया। खाना खाने के बाद ससुराल जा रहा था। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है। पत्नी शिला व माता सुमित्रा का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में अवधेश की मौत हो गई है। मनोज घायल है।

भतीजी की 16 मई को है शादी
मृतक अवधेश के चचेरे भाई गुड्डू के पुत्री की शनिवार को शादी है। पूरा परिवार उनके यहां जाने की तैयारी में था। मृतक अवधेश ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर चचेरे भाई गुड्डू के यहां जाने के लिए घर से कह कर निकला था। तीन घंटे बाद परिजनों को दुर्घटना होने की सूचना मिली। जिससे खुशी गम में बदल गई।

Tragic Accidents in Mirzapur Five Dead Truck Crushes Young Man Bike Crashes into Roadside Stone
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन। - फोटो : संवाद

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका की मौत
राजगढ़। सोनभद्र के घोरावल निवासी राघवेंद्र अपनी पत्नी व तीन वर्षीय पुत्री शानवी को साथ लेकर कार से बीमार सास को देखने ससुराल अटारी गांव जा रहे थे। भावां बाजार में पहुंचने पर समान खरीदने के लिए सड़क किनारे कार खड़ी करके नीचे उतरे। बालिका भी कार के दाहिने तरफ का गेट खोलकर सड़क पर उतर गई।

पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बालिका को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गई। मौके पर उपस्थित लोग शोर मचाने हुए भागकर मौके पर इकट्ठा हो गए। आनन -फानन में बालिका के माता पिता उसे सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सक संतलाल ने बालिका को मृत घोषित कर दिए। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से बालिका की मौत हो गई।

शादी से लौट रहे बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, एक की मौत, दो घायल
पड़री। चुनार के बाराडीह गांव निवासी सुभाष प्रजापति (22) गांव निवासी विकास (22) और विशाल (23) निवासी लक्ष्मनपुर पसियाही थाना पड़री के साथ चुनार के कुसम्ही निवासी मित्र तेजबली की शादी में भरुहना गए थे। शादी में मोतीलाल का पुत्र अजय भी बाइक लेकर गया था।

मोतीलाल ने बताया कि शादी में उनका पुत्र दूसरे के साथ शादी से घर लौटा। उसकी बाइक लेकर सुभाष, विकास और विशाल शुक्रवार की भोर में घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां सुभाष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed