फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traffic will start from Pipa bridge after 2 days

Mirzapur News: पीपा पुल से 2 दिन बाद शुरू होगा आवागमन

Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start from Pipa bridge after 2 days
जिगना। मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट पर स्थित पीपा पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार को भी आवागमन बाधित रहा। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी दिन भर पीपा पुल की मरम्मत में जुटे रहे। पुल से आवागमन चालू होने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट पर गंगा की दो धाराएं होने के कारण पीपा पुल भी दो भागों में बनाया गया था। सीतामढ़ी की ओर बने पुल तक बालू की लकड़ी, गर्डर, बल्ली और चकर प्लेट रख कर रास्ता बनाया गया था।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण सोमवार की रात सीतामढ़ी की ओर से बने पीपा पुल का दक्षिणी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पानी भर जाने और कटान तेज होने से बालू की बोरियां और चकर प्लेट बह गईं। इससे पुल से जुड़े गर्डर और बल्लियां गिर गईं। मंगलवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। इससे क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों के बीच आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने में दो दिन का समय लग सकता है। प्रयास है कि बृहस्पतिवार की शाम तक पुल से आवागमन चालू हो जाए। हालांकि घाट पर दो नावें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed