फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   traffic problem in mirzapur

मिर्जापुर में स्टैंड की समस्या, अस्थायी स्टैंड से लग रहा जाम

Fri, 26 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
traffic problem in mirzapur
मिर्जापुर। यातायात पुलिस की नाकामियों के चलते नगर में यातायात व्यवस्था बेपटरी है। कई सालों से चल रही नगर में वाहन स्टैंड की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस कारण नगर की सड़कों पर ही गाड़ियां सवारियों को बैठाती हैं। इससे सड़क पर जाम की समस्या तो उत्पन्न होती है। वहीं हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। दो वर्ष से नए यातायात पुलिस ने वाहन स्टैंड की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। नगर में लगने वाले जाम की सबसे बड़ी समस्या वाहन स्टैंड की है। कोई भी स्थायी वाहन स्टैंड नहीं है। जो भी अस्थायी वाहन स्टैंड हैं, वह सड़कों पर ही बने हैं। नगर में जहां भी अस्थायी वाहन स्टैंड हैं, वह सड़कों पर या फिर पटरियों पर ही हैं। टीबी कालोनी तिराहे पर वाहन स्टैंड बना है। आटो सड़क पर ही खड़ा होकर सवारियों को बैठाते हैं। इससे जाम की नौबत उत्पन्न हो जाती है। टीबी कालोनी तिराहा व्यस्ततम तिराहा है। यहां अस्पताल के लिए एंबुलेंस और अधिकारियों के वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी वाहन स्टैंड बना हुआ है। दूसरा स्टैंड नगर के घोड़े शहीद के पास है। यहां वाहन पटरियों पर खड़े होते हैं। बथुआ में भी वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। वाहनों को सड़क पर खड़ा कर सवारियों को बैठाने के चलते जाम तो लगता ही है, साथ ही हादसे की आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस पिछले दो वर्ष से वाहन स्टैंड की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण ही लॉकडाउन के दौरान जब सड़कों पर वाहनों की संख्या कम थी। इसके बाद भी नगर में जाम लग जा रहा था।
विज्ञापन

स्थायी वाहन स्टैंड के लिए नगरपालिका से जमीन उपलब्ध कराने आदि के लिए बात किया गया है। अभी जमीन न मिलने से स्थायी वाहन स्टैंड नहीं बन सका है। इस पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed