फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traffic on Mirzapur's Shastri Bridge will remain closed for four days

मिर्जापुर के शास्त्री पुल पर चार दिन बंद रहेगा आवागमन, की जाएगी लोड टेस्टिंग

Wed, 10 Mar 2021 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Mirzapur's Shastri Bridge will remain closed for four days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दुद्धी-लुंबिनी राज्य मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल पर चार दिनों तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। डीएम के आदेश के बाद पुल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 15 मार्च की रात 12 बजे से 19 मार्च की मध्य रात तक आवागमन बंद रहने के दौरान पुल पर लोड टेस्टिंग की जाएगी। 

विज्ञापन


शास्त्री पुल मिर्जापुर जिले को पूर्वांचल से जोड़ने का सबसे पुुुराना पुल है। पुल पुराना होने के कारण उसमें कई बार खराबी आई। दो वर्ष पूर्व पुल की कई बेयरिंग खराब हो गईं थी। इसको देखते हुए पुल की मरम्मत कराई गई। फिर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन


मरम्मत के लिए प्रथम किस्त में मिले तीन करोड़ पांच लाख से पुल के नीचे का बीम उठाकर 28 स्पान में नया पैडेस्टर रखा गया है। बीम में ग्राउटिंग का काम किया गया है। पीयर कैंप में नया एपाक्सी लगा है। पुल की मरम्मत के लिए यह मुख्य कार्य था, जो पूरा हो चुका है। पुल पर लोड टेस्टिंग की जानी है। इसके लिए सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेतु पर दो स्पान की लोड टेस्टिंग के लिए 15 मार्च की रात 12 बजे से 19 मार्च की मध्य रात तक पुल पर आवागमन बंद करने के लिए आग्रह किया है। जिले में शास्त्री पुल के अलावा भटौली और चुनार का भी पुल है। लेकिन इन पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed