फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Traffic Jam Lasts 12 Hours Over 3 Kilometers; Vehicles Crawl Along

Mirzapur News: तीन किमी तक 12 घंटे लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन

Sat, 02 May 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam Lasts 12 Hours Over 3 Kilometers; Vehicles Crawl Along
शास्त्री ब्रिज पर वाहनों की लगी लंबी कतार, संवाद
चील्ह। पूर्णिमा पर मुंडन और उपनयन संस्कार के शुभ मुहूर्त के चलते विंध्याचल आने वाली भीड़ के कारण शुक्रवार सुबह से शास्त्री सेतु पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोनों तरफ तीन से चार किलोमीटर तक 12 घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन

पूरे दिन वाहन रेंगते हुए चले। चील्ह की तरफ चील्ह चौराहे तक और गोपीगंज की तरफ मवैया तक जबकि शहर की तरफ नटवा चौकी के आगे व विंध्याचल मार्ग पर लोहिया तालाब तक जाम रहा। सुबह पांच बजे से शाम के पांच बजे तक जाम लगा रहा। धीरे-धीरे वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन

पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों की ओर पहुंचे। साथ ही शुभ मुहूर्त के कारण विंध्याचल धाम जाने वाले परिवारों के वाहनों की संख्या भी अधिक रही। दुद्धी-लुबिंनी मार्ग पर स्थित शास्त्री सेतु जिले को भदोही, वाराणसी, प्रयागराज के साथ पूर्वांचल से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। सुबह पांच बजे से ही वाहनों का दबाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से दोपहर दोपहर दो बजे तक तो पुल पर जाम रहा। थोड़ी देर खुलने के बाद पुल से वाहन निकलने में एक से दो घंटा लग जा रहे थे। सेतु पर वाहन भी रेंगते हुए चल रहे थे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। कई यात्रियों को पैदल ही सेतु पार करना पड़ा। दो बजे के बाद जाम खुला पर वाहनों की कतार लग रहीं। शाम को पांच बजे तक पुल पर वाहनों की कतार लगी रही। गर्मी में लोग पानी और छांव के लिए परेशान दिखे। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। चील्ह व कटरा थाने की फोर्स के साथ ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। एक लेन से धीरे-धीरे वाहनों को पास कराया गया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि पूर्ण पूर्णिमा पर मुंडन व जनेऊ संस्कार के शुभ मुहूर्त के चलते पुल पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। इस कारण जाम लगा रहा।

शास्त्री ब्रिज पर वाहनों की लगी लंबी कतार, संवाद

शास्त्री ब्रिज पर वाहनों की लगी लंबी कतार, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed