फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor overturned after going out of control, driver injured

Mirzapur News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल

Sat, 05 Oct 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned after going out of control, driver injured
कैलहट। चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एनएच 7 पर पलट गया। चालक उसी में फंसकर घायल हो गया। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। उसका निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

चुनार के बघेड़ी निवासी सर्वेश सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष मकान निर्माण के लिए ट्रैक्टर पर सरिया लादकर जमुई से परसबंधा की तरफ जा रहे थे। अचानक भग्गल की मड़ई और कैलहट के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सर्वेश सिंह फंस गए। तभी आसपास के लोग दौड़ कर गए और सर्वेश सिंह को बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। ट्रैक्टर पलटने से एनएच सात पर रास्ता बंद हो गया। जिससे लंबा जाम लग गया। सर्वेश सिंह की स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को किनारे कराया तब जाकर रास्ता चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed