{"_id":"6324cb387a3a5a14b025ada0","slug":"tractor-and-magic-driver-killed-in-road-accident-three-injured-mirzapur-news-vns6745867109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रैक्टर और मैजिक चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रैक्टर और मैजिक चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पड़री/सक्तेशगढ़। बीते 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि एक को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पहला हादसा चुनार में सक्तेशगढ़ मार्ग पर हुआ जहां डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दूसरा हादसा
पड़री में हुआ जहां ट्रेलर ने मैजिक को चपेट में ले लिया।
चुनार थाना क्षेत्र के चक गंम्भीरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गोसाईंपुर के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर व डपंर में टक्कर हो गई। इसमें ट्रैक्टर चालक भुंवर उर्फ लोरिक यादव (40) पुत्र स्व. नोहर यादव निवासी शिवपुर बेदउर थाना विंध्याचल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रैक्टर चालक को चचेडी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुुटी है।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लच्छापट्टी केवटपुरवा निवासी लल्लूराम विश्वकर्मा (50) बृहस्पतिवार को मैजिक में गांव के ही तीन लोगों को बैठाकर पड़री थाना क्षेत्र के गोपालपुर गया था। जहां से देर रात वह घर लच्छापट्टी केवटपुरवा आ रहा था। जैसे ही बौड़री गांव के समीप अंडरपास पुलिया के समीप पहुंचा था चुनार की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने मैजिक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मैजिक चालक लल्लूराम विश्वकर्मा की मौत हो गई। मैजिक में बैठे लच्छापट्टी गांव निवासी विजयपाल (25), विनोद कुमार (27), राजू विश्वकर्मा (35) घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजू विश्वकर्मा को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।