फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tourist bus collided in freight auto, three killed, including mother-in-law, 22 injured

Mirzapur News: मालवाहक ऑटो में टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, सास-बहू समेत तीन की मौत, 22 घायल

Mon, 29 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collided in freight auto, three killed, including mother-in-law, 22 injured
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र खम्हरिया दमुआन गांव के सामने रविवार को सुबह छह बजे के करीब दर्शनार्थियों से भरे मालवाहक ऑटो में टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार सास-बहू समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से से ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सराय मेमराज थाना क्षेत्र के थानापुर गांव निवासी कल्लू के भतीजों के पुत्रों का मुंंडन संस्कार होना था। कल्लू और उनके भाई राधेश्याम के परिवार के सदस्य शनिवार को सुबह कौशांबी के शीतला मंदिर कड़ेधाम के लिए रवाना हुए। वहां राधेश्याम के पुत्र मुलायम के एक पुत्र प्रिंस और मारकंडे के दो पुत्र गोलू और आदित्य का मुंडन संस्कार हुआ। रात में लोग वहीं रुके। रविवार को सुबह सभी वहां से विंध्याचल दर्शन के लिए रवाना हुए। रविवार को सुबह करीब छह बजे ऑटो सवार लोग विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया दमुआन गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से आ रही टूरिस्ट बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो चपटा हो गया और उसमें सवार कुछ लोग दूर जा गिरे। इस हादसे में ऑटो चालक कल्लू चौहान (60), फोटो देवी (52) पत्नी राधेश्याम, रेशमा (28) पत्नी मुलायम निवासी थानापुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डेढ़ वर्षीय प्रिंस पुत्र मुलायम, हिमांशु (5) पुत्र मुलायम, मुलायम (40) पुत्र राधेश्याम, सुनीता (35) पत्नी महेंद्र, नीतेश (4) पुत्र महेंद्र, मारकंडेय (40) पुत्र राधेश्याम, सोना (35) पत्नी मारकंडेय, आदित्य (डेढ़ वर्ष) पुत्र मारकंडेय, गोलू (एक माह) पुत्र मारकंडेय, मंतारा (55) पत्नी अमरनाथ, पंचम (18) पुत्र हरिहर, राधेश्याम (55) पुत्र श्रीनाथ, जय बहादुर (5) पुत्र बबुल्ले, प्रेमा (25) पत्नी बबुल्ले, बबुल्ले (32) पुत्र लालता प्रसाद घायल हो गए। इनके अलावा आशा देवी (48) पत्नी बद्रीनाथ, कविता (18) पुत्र बद्रीनाथ, विजय बहादुर (35) पुत्र कल्लू, सोमारी (30) पत्नी विजय बहादुर, कुंदन (8) पुत्र विजय बहादुर, प्रेमा (25) पत्नी बबुल्ले, रितेश (5) पुत्र महेंद्र, अंकुश (3) पुत्र मुलायम भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची विंध्याचल, जिगना, गैपुरा थाने की पुलिस ने ऑटो में फंसे लोगों को जेसीबी तथा मिस्त्री से कटवाकर बाहर निकवाया और घायलों को एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में डाॅ. समित ने कल्लू, फोटो देवी, रेशमा को मृत घोषित कर दिया और घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर से राधेश्याम, प्रिंस, मुलायम, नितेश को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बाकी घायल इलाज कराकर घर चले गए।
विज्ञापन

हादसे में मृत कल्लू दो भाइयों में बड़े थे। उनसे पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता, थानाध्यक्ष विंध्याचल सीपी पांडेय, थानाध्यक्ष जिगना शैलेश कुमार राय, थानाध्यक्ष लालगंज मौके पर पहुंचे। टक्कर मारकर भाग रही टूरिस्ट बस को प्रयागराज के दिघिया पुलिस चौकी की पुलिस ने रोक लिया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि सुबह एक ऑटो में तीर्थ यात्री सवार थे। उसमें बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed