फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Toll workers beat up a man returning from a funeral

Mirzapur News: अंतिम संस्कार से लौट रहे व्यक्ति से टोलकर्मियों ने की मारपीट

Thu, 28 Nov 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Toll workers beat up a man returning from a funeral
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा पर बुधवार की रात आठ बजे अंतिम संस्कार कर लौट रहे व्यक्ति के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट की। पीड़ित ने मोबाइल फोन छीन लिए जाने तथा मारपीट की तहरीर दी है। विवाद की सूचना पर एएसपी नक्सल ओम प्रकार सिंह व सीओ चुनार मंजरी राव ने वहां पहुंचकर सीसी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन




समदपुर गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वे अपने दादा के अंतिम संस्कार से नरायनपुर के रैपुरिया से घर लौट रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा फत्तेपुर पहुंचने पर गाड़ी पर लगे फास्ट टैग में पैसा होने के बाद भी टोल प्लाजा के स्कैनर से रसीद नहीं कट रहा था। इस पर टोल कर्मियों ने नकद रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने यह कहा कि फास्ट टैग से पैसे काट लीजिए। नकद उनके पास नहीं हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते लगभग 25 की संख्या में टोल कर्मी उन्हें मारने-पीटने लगे और मोबाइल फोन छीन ले गए। एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। सीसी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक को टोल प्लाजा पर पिकेट पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed