फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Toll tax collection will start from the morning of December 21

21 दिसंबर की सुबह से शुरू हो जायेगी टोल टैक्स की वसूली

Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Toll tax collection will start from the morning of December 21
सोमवार को अतरैला शिव गुलाम नंबर तीन के पास फोर लेन पर स्थित टोल प्लाजा का उद्घाटन होने के बाद 21 दिसंबर की सुबह आठ बजे से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क की दरें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई परियोजना इकाई मिर्जापुर के टेक्निकल मैनेजर की ओर से टोल टैक्स की दर निर्धारित कर दी गयी है। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए सिंगल यात्रा की फीस दर 95 रुपये, एक दिन में ही वापस होने पर फीस दर 140 रुपये, मासिक पास 50 सिंगल यात्राओं के लिए एक माह की फीस दर 3090 रुपये तथा ऐसे कामर्शियल वाहन जो टोल प्लाजा जिले के भीतर पंजीकृत हों तो उनके एकल यात्रा की फीस दर 45 रुपये निर्धारित की गयी है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन अथवा मिनी बस के सिंगल यात्रा की फीस दर 150 रुपये, एक दिन में ही वापस होने पर फीस दर 225 रुपये, मासिक पास 50 सिंगल यात्राओं के लिए एक माह की फीस दर 4995 रुपये तथा ऐसे कामर्शियल वाहन जो टोल प्लाजा जिले के भीतर पंजीकृत हों उनके एकल यात्रा की फीस दर 75 रुपये तय की गयी है। दो धुरी वाले बस या ट्रक की सिंगल यात्रा की फीस दर 315 रुपये, एक दिन में ही वापस होने पर 470 रुपये, मासिक पास 50 सिंगल यात्राओं के लिए एक माह की फीस दर 10465 रुपये तथा ऐसे कामर्शियल वाहन जो टोल प्लाजा जिले के भीतर पंजीकृत हों उन्हें एकल यात्रा की फीस दर 155 रुपये देनी होगी। इसी तरह तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहनों के सिंगल यात्रा की फीस दर 340 रुपये, एक ही दिन में वापस होने पर फीस दर 515 रुपये, मासिक पास 50 सिंगल यात्राओं के लिए एक माह की फीस दर 11415 रुपये तथा ऐसे वाहन जो टोल प्लाजा जिले के भीतर पंजीकृत हों उनके एकल यात्रा की फीस दर 170 रुपये निर्धारित की गयी है। साथ ही भारी संनिर्माण मशीनरी या अर्थ मूविंग उपस्कर या बहु धुरीय वाहनों के सिंगल यात्रा की फीस दर 490 रुपये, एक ही दिन में वापस होने पर फीस दर 740 रुपये, मासिक पास 50 सिंगल यात्राओं के लिए एक माह की फीस दर 16410 रुपये तथा ऐसे वाहन जो टोल प्लाजा जिले के भीतर पंजीकृत हों उनकी एकल यात्रा फीस दर 245 रुपये निर्धारित है। इसी तरह सात या उससे अधिक धुरी वाले बड़े आकार के वाहनों की एकल यात्रा की फीस दर छह सौ रुपये, एक दिन में ही वापस होने पर फीस दर 900 रुपये, मासिक पास 50 सिंगल यात्राओं के लिए एक माह की फीस दर 19980 रुपये तथा ऐसे वाहन जो टोल प्लाजा जिले के भीतर पंजीकृत हों उनकी सिंगल यात्रा की फीस दर 300 रुपये निर्धारित की गयी है। इसी तरह टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की दूरी के भीतर आने वाले स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास की दर 285 रुपये होगी। उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान फास्टैग और नकद दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। लेकिन नकद के माध्यम से भुगतान करने के इच्छुक उपयोगकर्ता को लागू शुल्क का दो गुना भुगतान करना होगा। परियोजना निदेशक आरएस यादव ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से ऐसे सभी वाहनों के उपयोगकर्ता निर्धारित शुल्क देकर ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed