फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Toilets under construction in Vindhyachal should be completed before Chaitra Navratri: Divisional Commissioner

विंध्याचल में निर्माणाधीन शौचालय चैत्र नवरात्र से पहले पूरा कराएं : मंडलायुक्त

Sat, 01 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Toilets under construction in Vindhyachal should be completed before Chaitra Navratri: Divisional Commissioner
आयुक्त कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने पर्यटन विभाग से संबंधित निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दाैरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विंध्याचल में निर्माणाधीन 11 शौचालयों का निर्माण चैत्र नवरात्र से पहले कराएं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि मां विंध्यवासिनी देवी व तीर्थ से जुड़े पौराणिक कथानक इत्यादि का आर्ट वर्क गैलरी के निर्माण कार्य में 30 मूर्तियां लगाई जाएगी। इसमें से 20 मूर्तियों का चयन हो गया है। अप्रैल तक मूर्तियां लग जाएंगी। अष्टभुजा के पास स्थित मोतिया तालाब का जीर्णोद्धार के संबंध में मंडलायुक्त ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण भेजते हुए शेष धनराशि की मांग करें।
विज्ञापन

तहसील सदर के ग्राम में नेगुरा रिबई सिंह स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक शंकर जी मंदिर के पर्यटन विकास के कार्य को मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने नरायनपुर में बैकुंठ महादेव स्थल के पर्यटन विकास, चिंदलिख गहरवार में हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण, विंध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी धाम के उत्तर दिशा में गंगा नदी के पक्का घाट व मोती झील के मध्य दाहिने किनारे पर पक्का स्नान घाट व पाथवे निर्माण कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र के ग्राम रोप स्थित बाउंड्रीवाॅल व गेट के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इको टूरिज्म योजना के तहत हाथीनाला बायोडावर्सिटी हाॅट स्पाट का इको टूरिज्म के प्रगति की समीक्षा की। इस दाैरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed