फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Today the foundation stone of Sardar Vallabhbhai Patel Export Center will be laid in Chunar

आज चुनार में रखी जाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात केंद्र की आधारशिला

Tue, 06 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Today the foundation stone of Sardar Vallabhbhai Patel Export Center will be laid in Chunar
किसानों के उत्पाद को निर्यात से जोड़ने के उद्देश्य से नगर के रामबाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात केन्द्र का मंगलवार को शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल निर्यात केंद्र की आधारशिला रखेंगी। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम टेंट लगाने के साथ ही भूमि पूजन के स्थान पर ईंट की जुड़ाई कर हवन बेेदी को तैयार करने का कार्य चलता रहा। साथ ही आस पास की उबड़ खाबड़ भूमि को जेसीबी लगाकर समतल किया गया। केंद्र की सहायता से किसान अब अपने अनाज, सब्जी को सुरक्षित तरीके से दूसरे देशों में निर्यात कर सकेंगे। इससे किसानों को उनकी मेहनत का उन्हें सीधे लाभ मिलेगा। केन्द्र की स्थापना होने से रोजगार के और अवसर भी बढेगें। इस केंद्र के विकास पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

परिवार के लोग सब्जी की अधिक मात्रा में उत्पादन करते हैं लेकिन बाजार मुहैया न होने से उसे औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता है। निर्यात केन्द्र स्थापित होने से वाजीब दाम मिलेगा। - किसान साहबराम
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के बाजारों में अनाज व सब्जी की बिक्री होती है पर न बिकने पर उसके खराब होने की चिंता बनी रहती है। साथ ही औने पौने दाम पर बेचना पड़ता है। निर्यात बढ़ेगा तो लाभ भी बढ़ेगा।- किसान फौजदार प्रसाद
नगर में निर्यात केन्द्र स्थापित होने से अब क्षेत्र के किसान और बड़े पैमाने पर फसल, सब्जी आदि की खेती शुरू कर सकेंगे क्योंकि अब उनके सामने भंडारण की समस्या नहीं रहेगी।- कृष्णा प्रसाद, किसान

केन्द्र स्थापित होने का बेहतर लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है।अब किसान निर्यात केन्द्र के माध्यम से अनाज सब्जी आदि अन्यत्र भेज सकेंगे बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।- किसान राकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed