{"_id":"5a204d074f1c1b156b8b96a0","slug":"today-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगी नगर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगी नगर की सरकार
mirzapur news
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीन नगरपालिकाओं और एक नगर पंचायत में आज नई सरकार को चुन लिया जाएगा। दो लाख 51 हजार मतदाताओं में से 65 फीसदी वोटरों ने कुल 702 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। मतपेटिकाओं में से शुक्रवार को प्रत्याशियों का नसीब जीत हार बन कर निकलेगा। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
मतगणना के पूर्व से ही प्रत्याशियों का उत्साह हिलोरें मार रहा है। जब तक मतों की गिनती नहीं हो जाती है तब तक सभी प्रत्याशी खुद को विजयी मान रहे हैं।
मिर्जापुर में अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य पद पर सर्वाधिक 322 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार चुनार में अध्यक्ष पद पर आठ और सदस्य पद पर 132, अहरौरा में अध्यक्ष पद पर आठ और सदस्य पद पर 137 और कछवां में सबसे कम अध्यक्ष पद पर नौ और सदस्य पद पर 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।राजकीय इंटर कालेज महुवरिया में शुक्रवार की सुबह से ही प्रत्याशियों उनके मतगणनऊा एजेंट और समर्थकों का जमावड़ा लग जाएगा। यहां मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दुबे ने अपने अधिकारियों संग मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का 104 टेबलों और नगर पंचायत कछवां का छह टेबलों पर मतगणना होगी। कछवां के 12 वार्डों के लिए छह टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी राजकीय महाविद्यालय चुनार में नगर पालिका अहरौरा की 10 टेबलों और चुनार का 18 टेबलों पर मतगणना होगी । जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई कराने, पानी का छिड़काव कराने और प्रकाश का समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मतगणना स्थल तक कोई नहीं पहुंचे इसके लिए तारों से बैरिकेटिंग की जा रही है। मतगणना कार्मिकों के ड्यूटी से नदारद रहने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है। उधर प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत को तय मान कर तरह तरह की तैयारियां की हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाया है फिर भी वार्ड के नये सदस्य और भावी चेयरमैनों ने अपनी तैयारियां की हैं। समर्थकों ने बाजार में माला वालों को आर्डर दे दिया है।
मिष्ठान वितरण और जश्न के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई है।