{"_id":"5af50beec31ab59af89f6b68be1eb276","slug":"to-overcome-outrageous-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुर्व्यवस्थाओं को दूर करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवस्थाओं को दूर करें : डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पहाड़ी विकास खंड के गोद लिए टौंगा गांव का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कुपोषित बच्चों और धात्री महिलाओं को पुष्टाहार देने, मानक के अनुसार शिक्षक नियुक्त, विकास कार्याें सहित सफाई आदि की व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। प्रभारी सीडीओ राजीव वनकटा को व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। साथ ही दोबारा जांच के दौरान किसी प्रकार की खामी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय टौंगा पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें से गांव में पंजीकृत कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कुपोषित बच्चों और धात्री महिलाओं को दी जाने वाली पुष्टाहार को भी देखा। मानक के अनुसार पुष्टाहार का वितरण करने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
इसके बाद उन्होंने विद्यालय में अध्यापकाें की संख्या की जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि मानक के अनुसार शिक्षक नियुक्त नहीं हैं। इसको लेकर एबीएसए राजेश कुमार वैश्य पर नाराजगी जताते हुए अध्यापकों की संख्या पूरा करने को कहा। विद्यालय में बन रहे एमडीएम का जायजा लिया। आटे में गड़बड़ी मिलने पर एबीएसए को गोदाम से अच्छा अनाज उठाने और विद्यालय को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्रभारी सीडीओ, पीडी राजीव वनकटा को विद्यालयों में बच्चों को भोजन देने के पहले हाथ धुलाई कराने और साफ-सफाई की जांच करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने तैनात सफाई कर्मियों द्वारा सफाई नहीं करने की शिकायत की, जिस पर पर डीएम ने एडीओ पंचायत विनोद कुमार मौर्य को दोबारा शिकायत नहीं मिलने की चेतावनी दी। साथ ही प्रभारी सीडीओ को गांव में कुपोषित बच्चों
और धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य
परीक्षण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम और महिला चिकित्सक की टीम बनाने सहित टीम द्वारा सप्ताह में एक बार घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने और रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने कोटे की दूकान को दूसरे गांव से अटैच होने की जानकारी दी। गांव में ही कोटे की दूकान आवंटित कराने की मांग की। प्रभारी सीडीओ को गांव में कोटे की दूकान तत्काल आवंटित करने को कहा। इस मौके पर सीडीपीओ इंदू मिश्रा, एडीओ पंचायत विनोद कुमार मौर्य, प्रधान संगम बिंद आदि उपस्थित रहे।