फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tiranga Yatra was taken out at many places in the district

Mirzapur News: जिले में कई जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 14 Aug 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out at many places in the district
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में तिरंगा संदेश यात्रा सिटी क्लब से निकाली गई। तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुई। नगर पालिका अध्क्ष ने सिटी क्लब में तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल युवा उत्साह के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाए। नगर पालिका की तरफ से यात्रा में भारत माता की झांकी में सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका कॉलेज की छात्रा भारत मां का रूप धारण कर रथ पर सवार थी। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य आम जन को राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत करना है। ताकि 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में हर घर पर तिरंगा झंडा लहराते हुए दिखे। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता की शान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी जी लाल, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बरियाघाट से भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सिद्धार्थ मिश्र, आकाश गुप्ता, प्रवीण दुबे आदि शामिल थे। उधर, केबी पीजी कॉलेज की तरफ से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा महाविद्यालय से शुरू होकर नारघाट, त्रिमुहानी होते हुए फिर महाविद्यालय पहुंची। ग्रामीण इलाकों में भी मंगलवार को कहीं पैदल तो कहीं बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभियान में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी ब्लाॅक के बर्जीमुकुंदपुर में ग्राम प्रधान जवाहर लाल के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बीडीओ शरद सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। बीडीओ हलिया डॉ. राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में ब्लाॅक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्लॉक से चलकर ड्रमंडगंज गई। शिवबाबू सेठ, जितेंंद्र सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, राजेश यादव आदि शामिल रहे। जिगना क्षेत्र के बदेवरानाथ मंदिर परिसर से अमर शहीद रवि सिंह के स्मारक स्थल गौरा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रीतेश सिंह, राजेंद्र पाठक, जय सिंह, सुजीत मोदनवाल आदि शामिल रहे। लालगंज के बसही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाध्यापिका शीला देवी के नेतृत्व में बच्चों ने घर-घर जाकर तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया। प्रधान रहीस अहमद, राहुल कुमार यादव, राम अधार आदि मौजूद रहे। चुनार विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली के पास से निकली यात्रा में अनमोल सिंह, आलोक सिंह, चंद्रहास गुप्ता, विजय बहादुर सिंह आदि शामिल रहे। इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद के नेतृत्व में पालिका कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभासद संगीत सिंह, पूजा पाल, किशन मोदनवाल, करतार सिंह, सीडीपीओ मीना गुप्ता आदि शामिल रहीं। अदलहाट क्षेत्र में स्थित लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य प्रो. आशा गुप्ता, डॉ. प्रदीप मिश्र, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे। छात्राओं ने बाजारवासियों को तिरंगे झंडे भी दिए। नरायनपुर क्षेत्र के रानीबाग चौराहे से पटेल तिराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed