फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tiff between social audit team and heads

Mirzapur News: सोशल ऑडिट टीम और प्रधानों में नोकझोंक

Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tiff between social audit team and heads
जिगना। छानबे ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को बीडीओ और मनरेगा सोशल ऑडिट टीम की बैठक में हंगामा हो गया। टीम के सदस्यों और ग्राम प्रधानों से नोकझोंक हुई। जिला समन्वयक बबिता सिंह की देखरेख मेें हुई बैठक में ग्राम पंचायत बरहाखुर्द, भटेवरा, चडैचा, खैरा, बसेवरा, बघरातिवारी, बौडई में सात आपत्ति दर्ज की गईं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ग्राम प्रधान, सचिव और रोजगार सेवकों ने आपत्तियों को गलत ठहराया। कहा कि ऑडिट टीम प्रधानों का शोषण कर रही है। कमीशन की मांग की जा रही है न देने पर मनमानी आपत्ति लगा कर ग्राम प्रधानों को परेशान किया जा रहा है। इसी बीच प्रधानों ने आरोप लगाया कि सोशल ऑडिट की प्रभारी की ओर से प्रधानों के खिलाफ अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया गया। इस पर ग्राम प्रधान नाराज हो गए। ऑडिट टीम व ग्राम प्रधानों के बीच काफी नोकझोंक हुई। बीडीओ रामपाल ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। बीडीओ ने बताया कि ज्यादातर आपत्ति पौधरोपण के हैं। इस दौरान मुश्ताक अहमद, शशिकांत, अपेक्षा यादव, सौम्या सिंह, राजेश गौतम, जगदीश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed