फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three trains cancelled, five routes changed

Mirzapur News: तीन ट्रेनें निरस्त, पांच के मार्ग में परिवर्तन

Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three trains cancelled, five routes changed
मिर्जापुर। पंं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज रेलखंड में करछना स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए यार्ड रीमॉडलिंग के काम चलने के कारण तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। पांच ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं। छह ट्रेनों के प्रस्थान के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रीमॉडलिंग के काम के कारण तीन ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके तहत चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस (13309/13310) आठ से 16 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। सूबेदारगंज-पं दीनदयाल उपाध्याय मेमू (04193/04194) व सूबेदारगंज-पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमू (03333/03334) 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसमें गाड़ी संख्या 12496 कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक ट्रेन 13 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय से मिर्जापुर होते प्रयागराज न जाकर वाराणसी से रामबाग होते हुए प्रयागराज जाएगी। गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर ट्रेन 13 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय से मिर्जापुर होकर प्रयागराज न जाकर वाराणसी से रामबाग होते प्रयागराज जाएगी। गाड़ी संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 13 दिसंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय से मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज न जाकर वाराणसी से रामबाग होते हुए प्रयागराज जाएगी। गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल कामाख्या एक्सप्रेस 14 दिसंबर को प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय न जाकर प्रयागराज से रामबाग होते वाराणसी से दीनदयाल उपाध्याय नगर जाएगी। गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 14 दिसंबर को प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय न जाकर प्रयागराज से रामबाग होते हुए वाराणसी से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 14 दिसंबर को दानापुर स्टेशन से सुबह साढ़े छह के बजाय साढ़े नौ बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी-सीएसटी मुंबई एक्सप्रेस 14 दिसंबर को वाराणसी स्टेशन से सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर एक बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-सीएसटी मुंबई ट्रेन 13 दिसंबर को हावड़ा स्टेशन से रात 11 बजकर 35 मिनट के बजाय 14 दिसंबर को सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पटना स्टेशन से सुबह सात बजे के बजाय 10 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 14 दिसंबर को बनारस स्टेशन से सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजा 12 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12142 पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन 14 दिसंबर को पाटलीपुत्र स्टेशन से सुबह 11 बजकर पांच मिनट के बजाय 12 बजकर पांच मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed