फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three tourists died due to drowning while taking bath in Chuna Dari Falls

चूना दरी जलप्रपात में नहाते समय डूबने से तीन सैलानियों की मौत

Mon, 11 Jul 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three tourists died due to drowning while taking bath in Chuna Dari Falls
चूना दरी जलप्रपात मौज मस्ती करने पहुंचे तीन सैलानी रविवार को नहाने के दौरान कुंड की दह में चले गए। जहां डूबने से तीनों लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चुनार से बुलाए गए गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। देर शाम तक काफी मशक्कत के बाद डूबे तीनों युवक का शव बरामद हुआ। दह में डूबने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

लखनिया दरी जलप्रपात में पानी कम होने के चलते ज्यादातर सैलानी चूना दरी की ओर रुख करते जा रहे हैं। रविवार को इस जलप्रपात परिसर में भारी भीड़ थी। ज्यादातर सैलानी जलप्रपात के झरने का लुत्फ लेने लगे। लखनिया दरी पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही निवासी संदीप खरवार (26) पुत्र जितेंद्र खरवार अपने छह अन्य दोस्तों के साथ पहुंचे थे। पानी कम होने के चलते सभी चूना दरी चले गए। जहां ऊंचाई से गिर रहे झरने के पानी में नहाते समय फिसल कर संदीप खरवार गहरे कुंड की दह में जाने से डूबने लगे। उन्हें डूबते देख उनके छोटे भाई शुभम ने बचाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तभी अन्य सैलानियों ने बताया कि वाराणसी के लंका थाने के मारुति नगर निवासी सौरभ उर्फ प्रिंस (23) पुत्र प्रमोद सिंह व सैलानी रिशु ( 22) पुत्र जिऊत पटेल निवासी घोरावल सोनभद्र भी इसी कुंड की दह में डूबे हैं। जानकारी होते ही चुनार से बुलाए गए गोताखोरों की मदद से पुलिस ने कुंड की दह में डूबे लोगों की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए तीनों युवकों का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी होते ही पर्यटन स्थल पर सन्नाटा पसर गया। मौके पर मौजूद संदीप खरवार का भाई शुभम उसके साथी तथा अन्य सैलानी शव देखते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे। पर्यटन स्थल पर माहौल हादसे के बाद गमगीन हो गया। हादसे के संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चूना दरी जलप्रपात पर सैलानियों के जाने से रोक दिया गया है। भौगोलिक जटिलता के चलते पेड़ों और जंगली रास्तों का सहारा लेकर सैलानी वहां पहुंच रहे हैं। इसे और सख्ती से रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed