फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three sisters will be honored

तीनों बहनें होंगी सम्मानित

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three sisters will be honored
पुलिस टीम ।
गत रविवार को लखनिया दरी में फ्रांसीसी नागरिकों से छेड़खानी एवं मारपीट में आरोपियों से जमकर जूझने व छक्के छुड़ा देने वाली तीनों बहादुर बहनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सूचना पर मौके पर पहुंच कर तीन आरोपियों को दबोचने वाले सौ नंबर पुलिस को भी यह सम्मान मिलेगा। इन सभी को एसपी 26 जनवरी को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में                प्रमाण पत्र देंगे।
विज्ञापन

वाराणसी में फ्रांस से आए महिला-पुरुष सैलानियों के साथ वाराणसी निवासिनी तीन सगी                 बहनें अपने चाचा के साथ दस दिसंबर को अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने आई थीं।
विज्ञापन

वहां मौजूद वाराणसी के आठ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट की। जिसका विरोध तीन बहनों रिया दत्ता, मिली दत्ता और तानिया दत्ता ने अपने चाचा नितिन डे के साथ किया। इसमें रिया दत्ता समेत व उसके चाचा को चोटें भी आईं। सूचना पर पहुंची सौ नंबर की पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर अहरौरा थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सौ नंबर पुलिस में शामिल हेड कांस्टेबल नंदलाल, आरक्षी संतोष कुमार, चालक महेंद्र कुमार तथा सूचना मिलने पर उनको तत्काल मौके पर भेजने वाले रेडियो शाखा के हेड आपरेटर जितेंद्र सिंह, महिला आरक्षी अंजू शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed