तीन बहनों के कंकाल मिलने का मामला: डीएनए जांच के लिए मिर्जापुर से वाराणसी की लैब भेजे गए कंकाल, मां अभी भी फरार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक माह पूर्व अपनी मां के साथ निकली तीन बहनों के कंकाल हर्रा जंगल में बरामद हुए। जबकि मां फरार फरार हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के हर्रा जंगल में मिले तीन बहनों के कंकाल के मामले में गुरुवार को पुलिस ने पिता देवीदास की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से फॉरेंसिक जांच के लिए कंकाल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी भेजा गया है। वहां पर डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा। जिससे इस बात की पुष्टि हो जाए कि कंकाल देवीदास के तीनों पुत्रियों है या नहीं।
ये है पूरा मामला
बेलाही गांव निवासी देवीदास कोल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी फगुनी से तीन पुत्र और दूसरी पत्नी सीमा से एक पुत्री हुई। सीमा के भी पहले पति की मौत हो गई थी। सीमा को पहले पति से दो पुत्रियां थी। शादी होने के बाद देवीदास और सीमा तीन पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहते थे। 16 अगस्त को देवीदास किसी काम से घर से निकला था। उस दिन उसकी पत्नी सीमा तीन पुत्रियों गोलू(12) मुनिया(10) व ममता(8) को साथ लेकर निकल गई।
ये भी पढ़ें- बीएचयू में शोध: टीका लगने के बाद भी डेल्टा वैरियंट का खतरा, 130 लोगों में से 79 प्रतिशत में मिला वैरियंट
कंकाल मिलने के बाद से मां फरार
पत्नी के बताने पर देवीदास और उसका साला पुत्रियों की खोजबीन में इंदौर गए। मंगलवार को चरवाहों ने सीमा के भाई रमाकांत को हर्रा जंगल में कंकाल मिलने की सूचना दी। जिसके बाद देवीदास ने पुलिस के साथ पहुंच कर कपड़ों से बालिकाओं की शिनाख्त की। इसके बाद से बच्चियों की मां फरार है। तीनों बालिकाओ का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है।
पुलिस को मामले में मिले हैं कुछ सुराग
पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कंकाल के पोस्टमार्टम की सुविधा यहां नहीं है। इसके लिए कंकाल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के साथ डीएनए टेस्ट भी होगा। जिससे शव की शिनाख्त हो सके। पुलिस कंकाल मिलने के बाद फरार मां की भी तलाश में है। पुलिस को मामले में कुछ सुराग भी मिले हैं। जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि आने पर मामले का खुलासा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बोधगया मठ के महंत ने लगाई सुरक्षा की गुहार: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद से डरे हुए, वाराणसी में ली है शरण
एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कंकाल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी रामनगर भेजा जा रहा है। जिससे की मौत के कारण का पता चल सके। कंकाल की पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। बालिकाएं मां के साथ घर से निकली थी। वह फरार है। तो उसकी भी तलाश की जा रही है।