फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three shopkeepers arrested for selling fake oil

Mirzapur News: नकली तेल बेचने के आरोप में तीन दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three shopkeepers arrested for selling fake oil
मिर्जापुर। ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली बेचने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया। एएसपी सिटी ने बताया कि बहुचर्चित कंपनी के जांच टीम अधिकारी गोपी किशोर बेरा ने कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि जिले में कंपनी के नाम पर नकली फाॅर्च्यून ऑयल बेचा जा रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। कंपनी की टीम के साथ कटरा कोतवाली पुुलिस की टीम ने मुकेरी बाजार में छापेमारी की। यहां दीपक कुमार एंड अमित कुमार और गोपाल ट्रेडर्स नाम से संचालित दुकान से नकली तेल के नौ डिब्बे बरामद किए। इनमें 15-15 लीटर के तीन और दो-दो लीटर के छह सोयाबीन ऑयल के डिब्बे शामिल हैं। दुकान मालिक अमित जायसवाल और अक्षत जायसवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। इसके बाद कंपनी की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र से मनोज कुमार केशरवानी नाम से संचालित दुकान के मालिक मनोज कुमार केशरवानी निवासी वासलीगंज को गिरफ्तार किया। उनकी दुकान से 16 डिब्बे नकली सोयाबीन तेल बरामद हुए। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि कटरा और शहर कोतवाली क्षेत्र से नकली तेल बेचने के आरोपी तीनों दुकानदाराें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



..................................................

आखिर कहां गये लालगंज से पकड़े गये मुख्य आरोपी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस और शहर कोतवाली पुुलिस ने नकली तेल बेचने के मामले में तीन दुकानदारों को तो जेल भेज दिया, पर लालगंज थाना क्षेत्र से पकड़े गये दो मुख्य आरोपी आखिर कहां गया। बताया गया था कि लालगंज से पकड़े गये दोनों मुख्य आरोपी ही मध्य प्रदेश से ब्रांडेड कंपनी का नकली तेल बना कर जिले के दुकानदारों को बेचते थे। लालगंज पुलिस का कहना है कि कटरा कोतवाली पुलिस दो लोगों को पकड़कर ले गई थी। मुकदमा उनके यहां दर्ज है। वहीं कटरा कोतवाली पुलिस का कहना है कि उनके थाना क्षेत्र से दो लोग पकड़े गये उनको जेल भेजा गया। पुलिस अपनी-अपनी बात कह रही है, पर लालगंज से पकड़े गये दो आरोपियों के बारे में कोई नहीं बता रहा है। कहीं नकली तेल बेचने वाले दुकानदाराें को पकड़कर पुलिस नकली तेल बनाने वालों को बचा ता नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed