फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including an advocate injured in a dumper collision lost their lives

Mirzapur News: डंपर की टक्कर से घायल अधिवक्ता समेत तीन की गई जान

Thu, 27 Mar 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three people including an advocate injured in a dumper collision lost their lives
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम रानीगंज कस्बे में बेकाबू डंपर के रौंदने से मृतकों की संख्या अब पांच हो गई है। हादसे में घायल अधिवक्ता समेत तीन लोगों की बुधवार भोर में मौत हो गई। जबकि दो लोगों की मंगलवार रात ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से दो घायलों का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।
विज्ञापन

रानीगंज बाजार में बादशाहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मारते हुए राहगीरों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराया। हादसे में कार, बाइक व ईरिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही श्री माइक्रो फाइनेंस कंपनी रानीगंज में काम करने वाले सुंदरम पांडेय निवासी गोहिया, मिर्जापुर और उसके साथी प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार कैलीडीह निवासी राधेश्याम और उसकी बेटी आरती यादव, कायस्थ पट्टी निवासी अधिवक्ता नीरज सरोज, विजय सरोज और जौनपुर के मड़ियाहू निवासी विशाल गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख सभी को एसआरएन रेफर कर दिया गया।
जहां मंगलवार की आधी रात उपचार के दौरान अधिवक्ता नीरज सरोज, विजय सरोज और विशाल ने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को घर लेकर पहुंचे। जहां परिजनों की चीत्कार से कोहराम मचा रहा। हादसे को देखते हुए पुलिस लगातार मृतकों के घरों पर पहुंचते हुए सांत्वना देती रही। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर का इंतजार है। डंपर चालक के खिलाफ हिट एंड रन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विजय की मौत से तीन बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया : रानीगंज के कायस्थ पट्टी गांव निवासी ई रिक्शा चालक विजय सरोज (35) पुत्र महादेव सरोज की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में पत्नी संगीता देवी और मां शांति देवी और दो भाई हैं।
बड़ा भाई अंग्रेज सबसे छोटा है। विजय को इसके एक बेटी व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी सिमरन 12 वर्ष, बेटा आयुष 8 और हंस 6 वर्ष है। पिता गांव में खेती किसानी करते हैं। उसकी मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।

साथियों के साथ सब्जी लेने गया था विशाल : डंपर की टक्कर से जौनपुर के मड़ियाहू निवासी 35 वर्षीय विशाल गौतम की भी मौत हो गई। वह श्री माइक्रो फाइनेंस कंपनी रानीगंज में रिकवरी का काम करता था। मंगलवार की शाम वह अपने साथी सुंदरम पांडेय व रामबाबू के साथ सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। जिसकी भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed