फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three people including a woman died in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman died in road accidents
अहरौरा/विंध्याचल/ड्रमंडगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अहरौरा के मूजडीह प्लांट के पास शनिवार को सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर खदान पर जा रहे साइकिल सवार मजूदर की जान चली गई। विंध्याचल क्षेत्र के अलट चौके के पास तख्त पर सो रही महिला की कार की टक्कर से मौत हो गई। लालगंज के महुअट गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी फिरोज अली (38) कुदारन में पत्थर की खदान पर मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह छह बजे अपने साथ काम करने वाले गांव के ही मजदूर साथी कतवारू (33) के साथ एक ही साइकिल पर सवार होकर पत्थर खदान पर जा हा था। मूजडीह स्थित कटिंग प्लांट के सामने पीछे से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार पत्थर मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल मजदूरों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने फिरोज अली को मृत घोषित कर दिया। घायल कतवारू का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। फिरोज अली की शादी 10 वर्ष पहले बरबकपुर गांव में हुई थी। उसके तीन बच्चे सबिया, अरमान, फैजान का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से पत्थर मजदूर की मौत हुई है। घायल को इलाज के लिए भेजवा दिया गया है। ट्रैक्टर चालक हिरासत में है।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी संतोष उपाध्याय पांच सवारियों को लेकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के लिए आए थे। विंध्याचल दर्शन-पूजन के बाद काली खोह दर्शन करके शुक्रवार की रात वाराणसी के लिए लौटते समय अटल चौक पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गयी। कार बंद दुकान के बाहर जा टकराई। दुकान के बाहर तखत पर 50 वर्षीय अज्ञात महिला सोई थी। कार के टक्कर से तखत पर सोई महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। आस-पास के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रुप से अस्वस्थ्य है। वह कई दिनो से क्षेत्र में घूम रही थी। रात को दुकान के बाहर रखे तखत पर सो रही थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित हो गयी। अटल चौराहे के पास दुकान में टक्कर हो गयी वही सो रही एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सरदारपुर नौगवां निवासी वीरेंद्र कुमार कोल (28) शुक्रवार को अपनी भाभी के लेकर महुअट गांव उनकी मौसी के घर छोड़ने गया। देर रात घर लौटते समय महुअट के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र कुमार कोल की मौके पर मौत हो गई। चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। वीरेंद्र गांव में ही ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई लवकुश कोल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed