{"_id":"69ff7d54d6f31453bd0eab14","slug":"three-motorcycles-and-a-car-damaged-five-injured-after-being-struck-by-an-out-of-control-container-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-153281-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेकाबू कंटेनर की चपेट में आने से तीन बाइक और कार क्षतिग्रस्त, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेकाबू कंटेनर की चपेट में आने से तीन बाइक और कार क्षतिग्रस्त, पांच घायल
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर शुक्रवार रात 12 बजे कोलउंद गांव के सामने अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटनास्थल पर सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को टोल प्लाजा प्रतापपुर में तैनात नरायनपुर पुलिस ने पकड़ कर ट्रक को कब्जे में लिया।
चौकी प्रभारी नरायनपुर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि दुकान पर लोग चाय पीने के एकत्र हुए थे। इस बीच मिर्जापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कंटेनर किनारे खड़े वाहनों और लोगों को रौंदते हुए भागने लगा। घटना में इमरान उर्फ लाडले (55) निवासी कमालपुर, आमिर (28) निवासी कोलउंद, शाकिब (27) निवासी हाजीपट्टी, नवीन (25) निवासी शेरपुर , पीयूष (23) निवासी हाजी पट्टी थाना अदलहाट घायल हो गए। सभी घायलों को नरायनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें इमरान उर्फ लाडले की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी रेफर किया गया। कंटेनर और चालक पुलिस के कब्जे में हैं।