फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three missing cousin sisters found in Rishikesh

Mirzapur News: लापता तीनों चचेरी बहनें ऋषिकेश में मिलीं

Fri, 09 Aug 2024 05:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Three missing cousin sisters found in Rishikesh
अहरौरा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत घाटमपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में सिलाई व ब्यूटीशियन कोर्स के लिए आवेदन करने के बाबत घर से निकलीं तीनों चचेरी बहनें पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ऋषिकेश में मिल गई हैं। तीनों बहनों के बृहस्पतिवार को देर रात तक अहरौरा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। परिजन भी तीनों चचेरी बहनों के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया था कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री अपनी दो चचेरी बहनों के साथ पांच अगस्त की सुबह 10 बजे घाटमपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित सिलाई व ब्यूटीशियन कोर्स के आवेदनके लिए घर से निकली थीं। तीनों चचेरी बहनों में से एक ने दोपहर में मोबाइल फोन से घर पर कॉल करके बताया कि शाम को चार बजे सत्यानगंज स्थित कंप्यूटर सेंटर पढ़ने चली जाएंगी। इसके बाद तीनों घर नहीं लौटीं। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सर्विलांस और कॉल डिटेल के जरिए छानबीन के दौरान तीनों चचेरी बहनों का लोकेशन ऋषिकेश में मिला तो ऋषिकेश की पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद तीनों को पकड़ लिया गया। परिजन भी ऋषिकेश पहुंच कर तीनों के साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed