फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three localities including Baharamganj will get pure drinking water

Mirzapur News: बहरामगंज समेत तीन मोहल्लों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Sun, 02 Mar 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three localities including Baharamganj will get pure drinking water
चुनार। टम्मलगंज-बहरामगंज में रविवार को चुनार से भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने पेयजल पाइप लाइन विस्तार का शिलान्यास किया। 1.4 करोड़ रुपये की योजना से बहरामगंज, उसमानपुर व दरगाह शरीफ दक्षिणी मुहल्ले में पाइप लाइन बिछाकर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जन सुविधाओं का लगातार विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर के ज्यादातर इलाकों में पेयजल की पाइप काफी पुरानी हो चुकी है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नई पाइप लाइन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा। जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि बहरामगंज से टम्मलगंज नलकूप तक 800 मीटर पाइप लाइन बिछाने के साथ अन्य विकास कार्य कराएं जाएगे। नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अली ने कहा कि बहरामगंज में पेयजल समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसका अब समाधान हुआ है। इस मौके पर आलोक सिंह, मंगरू साहनी, चंद्रहास गुप्ता, अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, डीसीएफ चेयरमैन विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ रुपये से नगर में पक्के घाटों का निर्माण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनार। स्थानीय विधायक अनुराग सिंह ने रविवार को जलालपुर माफी गांव पहुंचकर गंगा में डूबीं दो किशोरियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। महाशिवरात्रि के दिन गांव की कुसुम और काजल की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी।


नरायनपुर। पूर्वांचल विकास निधि से कटका गांव में इंटरलाकिंग और रामपुर अगरसंड में नाली का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को चुनार से भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डाॅ. विजय सिंह, शशिकांत सिंह, श्याम दुलारी, बुद्धू सिंह, रामसेवक सिंह, बालकृष्ण सिंह, जय प्रकाश पटेल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed