{"_id":"5f36d8e28ebc3e3d051e764f","slug":"three-lakh-stolen-in-four-shops-including-mobile-mirzapur-news-vns5414138124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल समेत चार दुकानों में तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल समेत चार दुकानों में तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी के पास स्थित मोबाइल की दुुकान समेत चार दुकानों में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और सामान मिलाकर लगभग तीन लाख का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
राजगढ़ पुलिस चौकी के पास सुनील कुमार सिंह का मोबाइल शोरुम है। बृहस्पतिवार रात को सुनील दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने शोरुम का शटर टूटा देखकर सुनील को इसकी जानकारी दी। सुनील परिजनों के साथ शोरुम पर पहुंच कर शटर उठा कर देखा तो चोर अंदर रखा सवा लाख नगदी और लगभग डेढ़ लाख की मोबाइल चोरी कर ले गए है। रात में ही चोरो ने राजगढ़ पुरानी पुलिस चौकी के समीप स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के कार्यालय से 10 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। कार्यालय के पास स्थित गिरिजेश कुमार सिंह उर्फ शेरू के बजरंग मोबाइल सेंटर के शटर को भी चोरों ने तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। उसी के समीप सेक्रेटरी भारतेंदु राम के ऑफिस का ताला तोड़ने की भी चोरों ने कोशिश की। दोनों स्थानों पर असफल होने पर चोरों ने पान की गुमती में चोरी की। गुमती मालकिन रमपत्ति देवी ने बताया कि चोरों ने उनकी गुमती का ताला तोड़कर पांच हजार का सामान सहित 18 सौ रुपये नगद चोरी कर ले गए । पूरी रात पुलिस व होमगार्ड की तैनाती पुलिस पिकेट पर रहती है।इसके बाद भी हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस पिकेट के पास चोरी को अंजाम दिया। राजगढ़ चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा ।