फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three injured due to uncontrolled Bolero overturning

अनियंत्रित बोलरो पलटने से तीन घायल

Sat, 19 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three injured due to uncontrolled Bolero overturning
अहरौरा। क्षेत्र के मेहंदीपुर चौराहे के पास स्थित नहर के किनारे शुक्रवार की रात बोलरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उनको वाराणसी रेफर कर दिया गया। बोलेरो सवार चार लोग कानपुर शादी समारोह में गए थे। वहां से वह लौट रहे थे। जमुई के रास्ते जमालपुर के तेतरिया जा रहे थे कि अहरौरा के मेहंदीपुर चौराहे के पास नहर के किनारे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग गया। हादसे में बोलरो सवार प्रमोद पटेल (38), राजकिशोर यादव (35) निवासी आजमगढ़ व क्षेत्र के जसवा गांव निवासी सतीश पटेल (39) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां राजकिशोर की हालत गंभीर पर उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed