फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three including husband arrested in dowry murder

दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 12 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three including husband arrested in dowry murder
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा दलित बस्ती में बीते बृहस्पतिवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को कोटा मार्ग तिराहा के पास से आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके वालों नेेे इन पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

लालगंज निवासी जिउधन ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री वंदना की शादी बरौधा निवासी पुष्प राज गौतम के साथ की थी। बृहस्पतिवार की रात वंदना की संदिग्ध हाल में फंदे से लटका शव बरामद हुआ। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई राजेश गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन लोगों ने गला दबाकर मार दिया। इसके बाद फंदे पर लटका दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कोटा मार्ग तिराहा के पास से ससुर राजकुमार, सास अतवारी व पति पुष्पराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed