{"_id":"6581e5e093722708ea0ed9e4","slug":"three-including-brother-and-mother-died-while-dropping-sister-and-in-laws-on-bike-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-10005-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बहन को बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे भाई और मां सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बहन को बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे भाई और मां सहित तीन की मौत
विज्ञापन
सक्तेशगढ़/राजगढ़। बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहे बाइक सवार भाई और मां ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। इसके चलते मौके पर ही मां और बेटी ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव के पास ट्रक से टक्कर लगने के कारण पहिए के नीचे आने से मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत के घुनिया गांव निवासी रामदुलार उर्फ नसूड़ी (50) के घर कुछ दिन पहले उनकी बहन अनीता (35) निवासी बढ़ौना बहुआर थाना राबर्ट्सगंज कोतवाली जनपद सोनभद्र आई थीं। मां सोभागी (70) की तबीयत खराब थी। मां सोभागी भी अनीता को ससुराल छोड़ने के लिए बेटे के साथ चल दीं। पुत्र रामदुलार ने बहन अनीता को बुजुर्ग और बीमार सोभागी को बाइक पर पकड़े रहने की जिम्मेदारी सौंपी। मां और बहन को लेकर रामदुलार ससुराल चल दिए। रास्ते में राजगढ़-चुनार मुख्य मार्ग पर स्थित इंदिरानगर गांव के पास जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले चक्के से टकरा गई। इस हादसे में बाइक से गिरकर मां सोभागी और बहन अनीता पहिए के नीचे आ गई। हादसे में मां और बहन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक रामदुलार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने घायल रामदुलार को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में उपचार के दौरान रामदुलार की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। सीओ मड़िहान अनिल पांडेय ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार मां-पुत्री की मौके पर मौत हो गई। सीएचसी ले जाने पर घायल पुत्र की भी मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।