{"_id":"7fb024e67050513d32fdf6079fcdc773","slug":"three-hours-laying-on-mirzapur-awrai-gopiganj-route-jammed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री सेतु और सड़क के बीच लगा एंगल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री सेतु और सड़क के बीच लगा एंगल टूटा
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शास्त्री सेतु पर सड़क जोड़ने वाले स्थान पर लगाया गया एंगल रविवार को टूट जाने से मिर्जापुर -औराई मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। रास्ता बाधित होने के कारण पुल के दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे नटवां तिराहे से पुरजागिर तथा चेतगंज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मरम्मत कर आवागमन को चालू कराया।
शास्त्री सेतु को सड़क से जोड़ने के लिए एंगल लगा कर बांधा गया था, जो काफी पुराना होने के कारण रविवार को टूट गया। इससे सड़क और पुल के बीच कुछ जगह बन गई। इसकी जानकारी होते ही
लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सोचा की पुल खिसक रहा है। एंगल टूटने की खबर लगते ही वाहन चालक गाड़ी को पुल पर ले जाने से कतराने लगे।।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवागमन बाधित कर मरम्मत शुरू कर दिया। जिससे मिर्जापुर औराई तथा चील्ह गोपीगंज मार्ग पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टूटे स्थान पर नया एंगल लगा कर पुल को जोड़ा गया। सुबह साढ़े आठ बजे बाधित हुआ मार्ग तीन घंटे बाद पूर्वाहन साढ़े 11 बजे चालू हो पाया।